बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में - Smachar

Header Ads

Breaking News

बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में

बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में 


मंडी : अजय सूर्या /

छोटी काशी मंडी में 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ देव कमरुनाग के आगमन से हुआ है ।इस महापर्व में इस वर्ष 216 देवी-देवता शामिल होंगे। देवताओं के आगमन से पहले ही छोटी काशी भक्ति और आस्था के रंग में रंग चुकी है। वहीं शिवरात्रि पर्व पर जिला प्रशासन ने पारंपरिक रूप से राज माधव राय और बाबा भूतनाथ की पूजा-अर्चना की। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव से पहले बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। शिवलिंग पर चढ़ाए गए दो क्विंटल से अधिक माखन का लेप शनिवार मध्यरात्रि हटाया गया। इसके उपरांत महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार सुबह चार बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए करीब एक महीने बाद भक्त बाबा भूतनाथ के वास्तविक स्वरूप में दर्शन कर रहे हैं।



कोई टिप्पणी नहीं