मलेंद्र राजन ने काठगढ़ पंचायत में 10 लाख रुपये के स्वागत द्वार का किया शिलान्यास - Smachar

Header Ads

Breaking News

मलेंद्र राजन ने काठगढ़ पंचायत में 10 लाख रुपये के स्वागत द्वार का किया शिलान्यास

 मलेंद्र राजन ने काठगढ़ पंचायत में 10 लाख रुपये के स्वागत द्वार का किया शिलान्यास


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश की इंदौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज काठगढ़ पंचायत में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले स्वागत द्वार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

  विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौरा-कुरसान-काठगढ़ सड़क का निर्माण कार्य लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर आम जनता के आवागमन हेतु समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। सड़क के दोनों ओर सोलर लाइटें स्थापित किए जाने का भी प्रावधान किया गया है, जिससे रात्रि के समय यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुरक्षित बनी रहेगी।उन्होंने कहा कि काठगढ़ महादेव, गंगथ क्यालु बाबा महाराज तथा डमटाल राम मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सरकार द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रदेश के विभिन्न होटलों में हिमाचल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों की जानकारी एवं चित्र प्रदर्शित किए जाते हैं, जिनमें इन धार्मिक स्थलों को भी सम्मिलित किया जाएगा, ताकि पर्यटकों को इनके बारे में जानकारी मिल सके।विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने से क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर विधायक ने 14 से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय शिवरात्रि मेले में स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन होता हैl कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग से अधिशाषी अभियंता दीपक महाजन, सहायक अभियंता सिकंदर सिंह, ओबीसी सेल के अध्यक्ष केवल कृष्ण,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच, पंचायती राज खंड अध्यक्ष विजय कुमार, काठगढ़ पंचायत के पूर्व प्रधान शेर अली,कार्यकर्ता करण परमार, सरजीव कटोच, लाल सिंह, बोधराज, सुंदर कटोच, स्वदेश सोनू तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं