नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई 200 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार - Smachar

Header Ads

Breaking News

नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई 200 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

 नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई 200 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार 


नूरपुर : विनय महाजन /

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बीती देर रात गश्त व नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम को सफलता मिलीl आज यह जानकारी जिला पुलिस नूरपुर अधीक्षक कुलभूषण वर्मा के कार्यालय से प्राप्त एक प्रेस नोट में देते हुए वताया गया है कि पुलिस टीम द्वारा नूरपुर थाने के अंतर्गत भलूण पुल के समीप गाड़ी स्कार्पियो नंबर HP-01C-3118 से 200 ग्राम चरस बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है l इस संबंध में दिनेश शर्मा उर्फ विक्की पुत्र विधाधार, निवासी गांव बाड़ी, डाकघर एवं तहसील भरमौर, जिला चंबा (हि.प्र.), व अनिल कुमार पुत्र कांटा राम, निवासी वडग्राम, तहसील भरमौर, जिला चंबा (हि.प्र.) के विरुद्धएफ आई आर संख्या 44/2026 दिनांक 12.02.2026 को धारा 20, 25 एवं 29 एन डी एन्ड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बरामद की गई स्कार्पियो गाड़ी नंबर HP-01C-3118को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। भविष्य मे भी जिला पुलिस नूरपुर का नशे के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा ।


    

कोई टिप्पणी नहीं