नशा तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई, 212 ग्राम चरस बरामद
नशा तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई, 212 ग्राम चरस बरामद
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस नूरपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए आज रमन कुमार निवासी डसौली (ज्वाली) व राशी निवासी पालमपुर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर द्वारा दी गई है जिसमें उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर हर्नोटा–डसौली रोड पर तलाशी के दौरान 212 ग्राम चरस बरामद होने के बाद दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है lइस संबंध में ज्वाली पुलिस थाने में यह मामला एफ आई आर 27/2026 मे आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज करने के वाद आगामी कानूनी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है। वर्मा ने इस अवसर परजिला पुलिस आम जनता से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की नशा तस्करी संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दें।


कोई टिप्पणी नहीं