नगरोटा सूरियां के साथ लगती पंचायत बन तुंगली में एक मादा बारहसिंघा की मृत्यु की खबर सामने आई है
नगरोटा सूरियां के साथ लगती पंचायत बन तुंगली में एक मादा बारहसिंघा की मृत्यु की खबर सामने आई है
नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार कांटेदार नुकीली तारों में फंसने के कारण इसकी मृत्यु हुई है। वहीं बन क्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र कुमार सैनी ने अपने कर्मियों सहित पहुंच कर मृत मादा बारहसिंघा को तारों से छुड़वाकर अपने कब्जे में किया। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मृत मादा बारहसिंघा को अपने कब्जे में लीकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया हैं और इस बारे नगरोटा सूरियां पुलिस चौंकी में शिकायत दर्ज करवा दी गई है उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इसकी मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। रिपोर्ट आने के बाद एक टीम गठित कर इसको जलाया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं