राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदूही में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदूही में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित
नूरपुर
नूरपुर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एस डी एम नूरपुर के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदूही जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम का सफल आज आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को मतदाता अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के दौरान फॉर्म 6, 7 एवं 8 से संबंधित जानकारी देते हुए मतदाता बनने की पात्रता, नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया तथा मतदान की शक्ति और महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी ब्रिजेश पठानिया ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को निःशुल्क पौधों का वितरण किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सशक्त लोकतंत्र का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श. अमरिक सिंह, नीरज, श. जगदीश राणा, बीएलओ एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मतदाता जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों की सराहना की।


कोई टिप्पणी नहीं