इंदौरा में बिजली ढांचे को मिल रही नई मजबूती, 85 नए ट्रांसफॉर्मर और 33 केवी सबस्टेशन का कार्य जल्द होगा शुरू:मलेंद् राजन - Smachar

Header Ads

Breaking News

इंदौरा में बिजली ढांचे को मिल रही नई मजबूती, 85 नए ट्रांसफॉर्मर और 33 केवी सबस्टेशन का कार्य जल्द होगा शुरू:मलेंद् राजन

 इंदौरा में बिजली ढांचे को मिल रही नई मजबूती, 85 नए ट्रांसफॉर्मर और 33 केवी सबस्टेशन का कार्य जल्द होगा शुरू:मलेंद् राजन


नूरपुर 

नूरपुर प्रदेश के विधायक मलेंद्र राजन ने आज विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने को लेकर बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में क्षेत्र में चल रहे विद्युत विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि प्रदेश सरकार विधानसभा क्षेत्र में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विद्युत नेटवर्क को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं,ताकि आम जनता को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।


  उन्होंने जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्र में 85 नए ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने के साथ नई एलटी लाइन डालने की प्रक्रिया जारी है। ट्रांसफॉर्मरों के स्थापित होने से ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी और गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा। इसके साथ ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत और विश्वसनीय बनेगी।विधायक ने बताया कि मौकी में लगभग 10.5 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी विद्युत सबस्टेशन का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस सबस्टेशन के बनकर तैयार होने से आसपास के क्षेत्रों में बार-बार होने वाली बिजली कटौती, ट्रिपिंग और तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने कहा कि यह सबस्टेशन क्षेत्र के विकास की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।


विधायक मलेंद्र राजन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विद्युत विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।बैठक में विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता संदीप सन्याल,एसडीओ इंदौरा शंकर दयाल,एसडीओ फतेहपुर गुरनाम सिंह,आरवीएनएल से अजमेर और राजेश पूरी तथा समस्त कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं