केंद्र सरकार के बजट में हिमाचल की अनदेखी : पी.सी. विश्वकर्मा - Smachar

Header Ads

Breaking News

केंद्र सरकार के बजट में हिमाचल की अनदेखी : पी.सी. विश्वकर्मा

 केंद्र सरकार के बजट में हिमाचल की अनदेखी : पी.सी. विश्वकर्मा


नूरपुर : विनय महाजन /

लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की राष्ट्रीय कार्यकरणी के सदस्य विश्वकर्मा ने भारत सरकार के बजट मे हिमाचल के बजट को अनदेखी बताया

 नूरपुर लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पीसी विश्वकर्मा ने हिमाचल प्रदेश के लिए बजट को नगण्य कहा कि हिमाचल की जनता के साथ पूर्ण अनदेखी उस समय की गईं ज़ब लोकसभा और राज्यसभा में भाजपा के सांसद विराजमान हैl हिमाचल के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट देकर हिमाचल की चारों सीटों पर वीजेपी के सांसद निर्वाचित किये थेl उसके बावजूद भी भारत सरकार द्वारा बजट में अनदेखी करना कांग्रेस की सरकार के साथ भेदभाव नहीं तो और क्या है l उन्होंने यह जानकारी आज नूरपुर में एक भेंट वार्ता मे पत्रकारों से बातचीत के दौरान वताते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा आपदा के तहत कुछ भी नहीं दिया गया और 1500 करोड़ रूपये की घोषणा भी अभी तक पूरी नहीं हुई lहिमाचल में पगडंडियों को विकसित करने की वात बजट में कही गईं है वो भी बजट तब जव राज्य सरकार प्रोजेक्ट या प्रस्ताव भेजेगी।पगडंडियों का फायदा आम आदमी को नहीं होता क्योंकि इतनी ऊंचाई पर आम आदमी नहीं जाता ,इसका प्रयोग कुछ पर्वतारोही करते है जो कम ही यहां आते हैंl विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश मे काँगड़ा रेलवे विकास का भट्ठा बैठा दिया गया हैl कांगड़ा घाटी की टॉय ट्रेन पिछले चार वर्षों से अकारण बंद है करोड़ों रुपया रिपेयर पर हर साल खर्च होता है फिर भी पुख्ता रिपेयर होती नहीं लोगों में संशय है कि खूब भ्रष्टाचार होता है और कुछ वस ऑपरेटरों के दवाब में रेलवे अधिकारी कोई न कोई बहाना बनाकर कांगड़ा घाटी पर रेल आवाजाही को थोड़ा थोड़ा करके टालते जाते हैं।पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि वे जब रेल महाप्रबंधक से मिले तो पहले उन्होंने कहा कि जनवरी के मध्य या तीसरे हफ्ते तक या अंत तक चल सकती है,लेकिन यह निर्भर करेगा जबकि रेलवे सेफ्टी आयोग ट्रैक का निरीक्षण कर फिटनेस देगा।महाप्रबंधक ने बताया था कि आयोग स्वतंत्र ऑथोरिटी है और महाप्रबंधक उनके लिए समय सीमा तय नहीं कर सकते। आखिरकार इस मामले में क्षेत्र की जनता तो पीस रही है क्या इसे अच्छे दिन समझ जिसका नारा देखकर मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने थेl

कोई टिप्पणी नहीं