विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत टकोली घिर्था के गांव भुंगतियाल के लोग मटमैला पानी पीने को मजबूर है !

 विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत टकोली घिर्था के गांव भुंगतियाल के लोग मटमैला पानी पीने को मजबूर है ! 


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

प्रापत जानकारी के अनुसार नलकूप टकोली कुकरियां (भुंगतियाल) गांव के स्थानीय लोग राकेश कुमार, सुंदर सिंह,गौरव कुमार , मनिकेत सिंह , मदन कुमार , वरियाम चौधरी ,रमन कुमार , नंद लाल , रजनीश कुमार व उप प्रधान रविनदर‌ कुमार ने बताया हमारे गांव मे लगभग 100 के करीब घर है ! हमारे नलों मे लगभग एक सप्ताह से मटमैला पानी आ रहा है ! जो कि ना तो पीने के लाईक है और ना ही उस पानी को पशुओं को पिला सकते हैं ! लोगों ने बताया हमारी पानी की टंकियों मे भी मिटटी जमा हो गयी है ! यहां तक कि लोगों का यह भी कहना है कि ट्यूबवैल कि मेन पाईप जगह जगह से फटी हुयी है जिस कारण सारा गंदा पानी हमारे नलों मे आ रहा है ! इस टयूवैल‌ की मेन पाईप लगभग पांच वर्षों से लीकेज है और पाईपों मे भी जंग लग चुका है ! इस ट्यूवैल का निर्माण लगभग 30 बर्ष पहले हुया था ! काफी शिकायतें करने के बाद ट्यूबवैल के साथ सड़क पर थोडी़ सी पाईप को वदला गया था ! वाकी ज्यों की त्यों ही रहने दी ट्यूबवैल के प्रांगण मे मेन पाईप लीक से एक बड़ा गड्ढा पड़ गया है जिसमें कम से कम तीन चार फुट पानी हमेशा भरा रहता है ! उस गड्ढे मैं कोई भी अनजान व्यक्ति गिर सकता है और दूसरा बड़ा गड्ढा खेत मे बना हुया है यहां से मेन पाईप लीक हो रही है ! गंदे पानी आने के वारे उप प्रधान रविन्द्र कुमार नै भी कनिष्ठ अभियंता शिकायत की थी लेकिन आज दिन तक वो मौका देखने भी नहीं आये ! अगर सप्ताह के अंदर हमारी इस समस्या को हल नहीं किया गया तो हम मजबूरन सहायक अभियंता कार्यालय मैं धरना देने को मजबूर हो जायेंगे !

जव इस बारे जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता पंकज कौशल से जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि मुझे इस बारे जानकारी मिल गयी है ! कल मौके पर जाकर इस समस्या को हल करने की कोशिश की जायेगी ! ताकि लोगों को स्वच्छ पानी पीने के लिये मिल जाये ! उन्होंने वताया कि वोर‌ के नीचे कोई समस्या आ गयी है !


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग