भदरोया में सीआईए पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 114.2 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

 भदरोया में सीआईए पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 114.2 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


नूरपुर : विनय महाजन /

 पंजाब की सीमा से सटी हिमाचल की भदरोया पंचायत में सी आई ए पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर114.2 ग्राम चरस बरामद की और दो आरोपी गिरफ्तार

 जिला पुलिस नूरपुर की सी आई ए टीम को नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है l जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर द्वारा एक प्रेस नोट में दी गई हैl वर्मा ने बताया कि पंजाब की सीमा से सटे हिमाचल क्षेत्र की पंचायत भदरोया में सी आई ए पुलिस टीम गश्त व नशा विरोधी अभियान के दौरान क्षेत्र कंडवाल, भदरोया, डमटाल व छन्नी आदि में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एन एच -44 के पास एक्साइज बैरियर भदरोया के समीप सड़क किनारे बैठे हुए हैं तथा उनके पास एक कैरी बैग में भारी मात्रा में चरस मौजूद है और वे इसे बेचने की फिराक में हैं।

सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। मौके पर दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए पाए गए। पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान बलदेव पुत्र नन्द लाल निवासी गांव मकण तहसील चुराह जिला चम्बा (उम्र 44 वर्ष) तथा जीत पुत्र लोभी निवासी गांव मकण तहसील चुराह जिला चम्बा (उम्र 40 वर्ष) हिमाचल प्रदेश के रूप में बताई गईं है l टीम ने कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके कब्जे में रखे कैरी बैग की तलाशी ली l तलाशी के दौरान कैरी बैग के अंदर से एक पोलिथीन बैग में छिपाकर रखी 114.2 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है l इस संबंध में पुलिस थाना डमटाल में आरोपीयों के खिलाफ एन डी एन्ड पी एस एक्ट की धारा 20-29 के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आगे मामले की जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग