महादेव में उमंग महिला मंडल द्वारा एंटी ड्रग्स “चिट्टा” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महादेव में उमंग महिला मंडल द्वारा एंटी ड्रग्स “चिट्टा” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मंडी : अजय सूर्या /
नाचन विधानसभा क्षेत्र के लोअर महादेव में उमंग महिला मंडल द्वारा एंटी ड्रग्स “चिट्टा” के खिलाफ एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं खेल प्रशासक डॉ. संजय कुमार उपस्थित रहे उनके साथ विशिष्ट अतिथि धनोटू थाना प्रभारी राजेंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्यों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नशे के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई और चिट्टा जैसे घातक नशे को समाज से जड़ से खत्म करने के लिए सभी को मिलकर आगे आने का आह्वान किया गया।डॉ. संजय कुमार ने कहा कि आज चिट्टा जैसे खतरनाक नशे ने युवाओं के भविष्य को गंभीर खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति केवल किसी एक व्यक्ति या परिवार की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है।डॉ. संजय कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन का ही नहीं , बल्कि समाज के हर वर्ग को इसमें सहयोग करना होगा ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें