प्रताप वर्ल्ड स्कूल इन्दौरा चनौर के बच्चों ने रचा स्वर्णिम इतिहास, इंडिया टीम ट्रायल के लिए स्थान सुनिश्चित

 प्रताप वर्ल्ड स्कूल इन्दौरा चनौर के बच्चों ने रचा स्वर्णिम इतिहास, इंडिया टीम ट्रायल के लिए स्थान सुनिश्चित 


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के जिला काँगड़ा में निजी प्रताप वर्ल्ड स्कूल इन्दौरा चनौर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अभूतपूर्व प्रदर्शन करके रास्ते स्तर पर एक नया इतिहास रचा l इस विद्यालय ने क्षेत्र के साथ साथ प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय की दो होनहार छात्राओं ने अपने अद्वितीय कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर इंडिया टीम ट्रायल के लिए क्वालिफाई कर एक नया इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गई है। इस मामले में विद्यालय की प्रिंसिपल रेणु परमार एवं प्रबंध निदेशक (एम• डी•) डॉ• रिचा महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल इवेंट्स) के अंतर्गत 10 मीटर राइफल यूथ वूमेन नेशनल चैंपियनशिप (व्यक्तिगत) में विद्यालय की मेधावी छात्रा रिया गौस्वामी ने अत्यंत प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले और देशभर से आए प्रतिभाशाली निशानेबाजों के बीच रिया ने अपनी एकाग्रता, आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता का शानदार परिचय देते हुए इंडिया टीम ट्रायल के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।इसी क्रम में नई दिल्ली में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप (पिस्टल इवेंट्स) के अंतर्गत 10 मीटर पिस्टल सब यूथ वूमेन नेशनल चैंपियनशिप (व्यक्तिगत) में विद्यालय की होनहार छात्रा ओजस्विनी ठाकुर ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। उन्होंने अपने सटीक निशाने, मानसिक दृढ़ता और निरंतर अभ्यास के दम पर इंडिया टीम ट्रायल के लिए क्वालिफाई कर विद्यालय का मान बढ़ाया।विद्यालय प्रबंधन ने इस ऐतिहासिक सफलता पर दोनों खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिपल रेणु परमार ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की अथक मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रताप वर्ल्ड स्कूल सदैव छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उच्चतम स्तर तक पहुंचाने के लिए समर्पित है और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।एम• डी• डॉ• रिचा महाजन ने कहा कि विद्यालय में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए आधुनिक सुविधाएं, अनुभवी प्रशिक्षक एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में ये छात्राएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भी देश का तिरंगा ऊंचा करेंगी। महाजन ने कहा कि प्रताप वर्ल्ड स्कूल इन्दौरा चनौर ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग