गुरकोठा उप-डाकघर स्थानांतरण के विरोध में सातवें दिन भी जारी रहा संघर्ष

 गुरकोठा उप-डाकघर स्थानांतरण के विरोध में सातवें दिन भी जारी रहा संघर्ष


रिवालसर : अजय सूर्या /

बल्ह क्षेत्र में गुरकोठा उप-डाकघर के स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन शनिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इस संघर्ष में ग्राम पंचायत कोठी और लुहाखर के लगभग 250 लोगों ने भाग लेकर विभाग के फैसले का विरोध किया।

आंदोलन के दौरान क्षेत्र के बल्ह विधायक इन्द्र सिंह गांधी और पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी भी मौके पर पहुंचे और लोगों के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। दोनों नेताओं ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और जब तक उप-डाकघर को स्थानांतरित करने का निर्णय वापस नहीं लिया जाता, तब तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।

नेताओं ने कहा कि जनता से ऊपर न कोई नेता है और न ही कोई अधिकारी। उनका कहना था कि विभाग द्वारा लिया गया यह निर्णय गुप्त तरीके से लिया गया, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को नहीं दी गई। ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार को चुपचाप डाकघर का सामान उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थानीय जनता ने इसका विरोध करते हुए सामान उठाने नहीं दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक यहां स्थायी रूप से डाकघर की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। फिलहाल ग्रामीण दिन-रात डाकघर परिसर में पहरा दे रहे हैं ताकि विभाग बिना समाधान के यहां से सामान न ले जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग