PIT NDPS अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही — जिला पुलिस शिमला द्वारा चार आदतन नशा तस्करों को निरुद्ध कर जेल भेजा गया

 PIT NDPS अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही — जिला पुलिस शिमला द्वारा चार आदतन नशा तस्करों को निरुद्ध कर जेल भेजा गया


हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना में दिनांक 06–07 मार्च 2026 को पुलिस थाना कुमारसैन, छोटा शिमला तथा चिरगाँव की टीमों द्वारा निम्नलिखित व्यक्तियों को PIT ND&PS Act के अंतर्गत निरुद्ध किया गया है—

(1)  अनिल कुमार उर्फ नीलू, पुत्र स्वर्गीय  रोशन लाल, निवासी गाँव कुफरी, डाकघर एवं तहसील कुमारसैन, जिला शिमला, हि.प्र., आयु 55 वर्ष, को पुलिस थाना कुमारसैन द्वारा दिनांक 06.03.2026 को PIT ND&PS Act के अंतर्गत निरुद्ध किया गया है। उक्त व्यक्ति को पूर्व में निम्नलिखित मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है—


▪️ अभियोग संख्या 13/2015, पुलिस थाना आनी — लगभग 07 किलो 800 ग्राम चूरा पोस्त बरामद।

▪️ अभियोग संख्या 05/2019, पुलिस थाना कुमारसैन — लगभग 48 ग्राम अफीम तथा 67 ग्राम चरस बरामद।

▪️ अभियोग संख्या 106/2023, पुलिस थाना कुमारसैन — लगभग 194 ग्राम चरस बरामद।


(2)  मोहित वर्मा, पुत्र  प्रदीप वर्मा, निवासी शंकर निवास, विकास नगर, तहसील एवं जिला शिमला, हि.प्र., आयु 29 वर्ष, को पुलिस थाना छोटा शिमला द्वारा दिनांक 07.03.2026 को PIT ND&PS Act के अंतर्गत निरुद्ध किया गया है। उक्त व्यक्ति को पूर्व में निम्नलिखित मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है—


▪️ अभियोग संख्या 24/2021, पुलिस थाना छोटा शिमला — लगभग 2.15 ग्राम हेरोइन/चिट्टा तथा 12 ग्राम चरस बरामद।

▪️ अभियोग संख्या 33/2024, पुलिस थाना छोटा शिमला — लगभग 16.34 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद।


(3) *श्री अंकुश कुमार*, पुत्र श्री अमर सिंह, निवासी शालीन (चमरोट), तहसील ठियोग, जिला शिमला, हि.प्र., आयु 35 वर्ष, तथा वर्तमान पता वसंत कुंज भवन (शिमला जनरल स्टोर), पुलिस कॉलोनी के पास, कसुम्पटी, जिला शिमला, को पुलिस थाना छोटा शिमला द्वारा दिनांक 07.03.2026 को PIT ND&PS Act के अंतर्गत निरुद्ध किया गया है। उक्त व्यक्ति को पूर्व में निम्नलिखित मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है—


▪️ अभियोग संख्या 56/2023, पुलिस थाना छोटा शिमला — लगभग 21.40 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद।

▪️ अभियोग संख्या 180/2023, पुलिस थाना सेक्टर-20, पंचकुला (हरियाणा) — लगभग 6.25 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद।

▪️ अभियोग संख्या 04/2024, पुलिस थाना छोटा शिमला — लगभग 11.43 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद।


(4) *श्री राजीव कुमार*, पुत्र स्वर्गीय श्री इंद्र देव, निवासी गाँव एवं डाकघर सुनधा, तहसील चिरगांव, जिला शिमला, हि.प्र., आयु 39 वर्ष, को पुलिस थाना चिरगाँव द्वारा दिनांक 07.03.2026 को PIT ND&PS Act के अंतर्गत निरुद्ध किया गया है। उक्त व्यक्ति को पूर्व में निम्नलिखित मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है—


▪️ अभियोग संख्या 95/2023, पुलिस थाना चिरगांव — लगभग 03.78 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद।

▪️ अभियोग संख्या 25/2024, पुलिस थाना चिरगांव — लगभग 09.25 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद।


उक्त सभी आरोपियों को विधिवत डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना में हिरासत में लेकर 03 माह के लिए जिला सुधार गृह कंडा, शिमला भेज दिया गया है।


यह कार्रवाई राज्य सरकार के आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नशा तस्करी पर कठोर अंकुश लगाने की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। आरोपी पूर्व में भी NDPS Act, 1985 के अंतर्गत कई मामलों में संलिप्त पाए गए हैं।


आरोपियों द्वारा बार-बार अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त पाए जाने के दृष्टिगत, लोकहित एवं जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके विरुद्ध PIT ND&PS Act के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।


शिमला पुलिस द्वारा पिछले 40 दिनों में 28 आदतन संगठित नशा तस्करों को डिटेंशन आदेश के आधार पर हिरासत में लेकर 3 माह के लिए जेल भेजा जा चुका है।


जिला पुलिस शिमला नशे के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति के अंतर्गत दृढ़तापूर्वक कार्य कर रही है। समाज को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की सख्त एवं प्रभावी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग