व्यवस्था परिवर्तन करने वाली सरकार सिविल नागरिक अस्पताल में कब शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति करेगी

व्यवस्था परिवर्तन करने वाली सरकार सिविल नागरिक अस्पताल में कब शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति करेगी 

 


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशों का सिविल नागरिक अस्पताल में चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों के लिए सरकार द्वारा किए गए ट्रांसफरों का का तुरंत धरातल पर पालन किया गया l हिमाचल सरकार द्वारा किए गए ट्रांसफरों मे डॉक्टर मनीष शर्मा मेडिसिन स्पेशलिस्ट औऱ महिला डाक्टर गाइनेकोलॉजिस्ट ने अपनी सेवाएं जॉइनिंग रिपोर्ट दे दी है l विभागीय सूत्रों से पता चला है कि सरकार के आदेशों का इस बार तुरंत पालन किया गया है l स्थानांतरण के विषय को लेकर लेकिन जनसमूह का यह कहना है की सिविल नागरिक अस्पताल में काफी वर्षों से शिशु विशेषज्ञ ना होने के कारण प्राइवेट संस्थानों में बच्चों का इलाज करने के लिए मजबूर है l गौरतलव है कि सरकार द्वारा किए गए पिछले स्थानांतरण आदेशों में नूरपुर मे शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर का नाम भी शामिल था लेकिन राजनीति नजरिए से शिशु विशेषज्ञ नूरपुर में ज्वाइन नहीं कर सका l लोगों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जनहित में सिविल नागरिक अस्पताल में तुरंत शिशु डॉक्टर की नियुक्ति की जाए l सिविल नागरिक अस्पताल में शिशु डॉक्टर की पोस्ट काफी समय से डॉक्टर आशुतोष शिशु विशेषज्ञ की सेवानिवृत्ति के बाद खाली चली है और अभी तक उसको भरा नही गया l सरकार की राह देखते देखते अब क्षेत्र वासियों की आंखें भी थक गई है की क्या मुख्यमंत्री इस पर गौर करेंगे? हिमाचल प्रदेश में सरकारी आती और जाती हैं लेकिन व्यवस्था परिवर्तन करने वाली सरकार में भी राजनीतिक आकाओ की पहुंच से जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है और महंगे इलाज प्राइवेट संस्थानों में करवाई करवाने को मजबूर हैं क्योंकि नूरपुर का अस्पताल हिमाचल प्रदेश में आज भी रेफर अस्पताल के नाम से जाना जाता है अब चाबी मुख्यमंत्री के पास है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: