पूर्व की सरकार द्वारा किए विकास कार्यों की शिलान्यास पटिकाओं गायब ,
पूर्व की सरकार द्वारा किए विकास कार्यों की शिलान्यास पटिकाओं गायब,
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने संबंधित अधिकारियों पर जड़ें आरोप
रिवालसर : अजय सूर्या /
अधिकारियों के खिलाफ विधानसभा में विधायक अधिकारियों के खिलाफ देंगे विशेषाधिकार हनन नोटिस
बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने रिवालसर में संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उनके द्वारा किए विकास कार्यों की शिलान्यास पट्टिकाओं को उखाड़ दिया गया है।जिन-जिन विभागों के कार्यों की पट्टिकाएं उखाड़ी गई हैं सभी विभागों के अधिकारियों के विरुद्ध विधानसभा सत्र में विशेषाधिकार हनन नोटिस लाया जाएगा। इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि इन भवनों के लिए पूर्व जयराम सरकार ने बजट का प्रावधान किया था जिसमें समिति हाल भवन बल्ह के लिए 78 लाख रुपये मंजूर किए थे। अब उस भवन में लगी उनकी शिलान्यास पट्टिका को कूड़ेदान में फेंक दिया। पूर्व सरकार के दौरान किए उद्घाटन व शिलान्यास पट्टिकाओं को कई स्थानों से हटाया गया है। इनमें रिवालसर नागरिक अस्पताल में लगी पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की शिलान्यास पट्टिका, नगर परिषद नेरचौक सड़क व कुम्मी में सिंचाई विभाग की शिलान्यास पट्टिकाएं शामिल हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें