नशे के खिलाफ जिला नूरपुर पुलिस ने 1 किलो 210 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को दबोचा
नशे के खिलाफ जिला नूरपुर पुलिस ने 1 किलो 210 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को दबोचा
नूरपुर : विनय महाजन /
जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को 1 किलो 210 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की l यह जानकारी जिला पुलिस नूरपुर अधीक्षक कुलभूषण वर्मा द्वारा एक प्रेस नोट में देते हुए बताया गया कि आरोपियों के नाम1.रोबिन (उम्र 33 वर्ष) निवासी ग्राम व डाकघर नैनीखड्ड, तहसील भटियात, जिला चंबा व 2.यूसुफ (उम्र 24 वर्ष) निवासी गांव चड़ियारा, डाकघर बाट, तहसील व जिला चंबा हिमाचल प्रदेशl यह कार्रवाई सीआईए टीम नूरपुर द्वारा सकरी खड्ड श्मशान घाट (रेहन) के पास अमल में लाई गई। पुलिस चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार नंबर HP 47A 2812 को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 1.210 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित वाहन को भी जब्त कर लिया है।
आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना रेहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें