चंबा में सूही माता मेले के दूसरे दिन निकली भव्य शोभायात्रा

 चंबा में सूही माता मेले के दूसरे दिन निकली भव्य शोभायात्रा


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 ऐतिहासिक सूही माता मेला के दूसरे दिन रविवार को रानी सुनयना के समाधि स्थल मलूणा तक शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने मलूणा स्थित समाधि स्थल पर माता के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना करने के साथ जनपद की प्यास बुझाने को लेकर दिए बलिदान को याद किया। इस मौके पर मलूणा में मंदिर कमेटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। भंडारे में सैंकडों की तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

रविवार सवेरे करीब ग्यारह बजे सूही मढ स्थित मंदिर से बैंड बाजे की मधुर धुनों के बीच एक भव्य शोभायात्रा मलूणा को रवाना हुई। शोभायात्रा में शामिल गददी समुदाय की महिलाआंे ने रानी सुनयना के बलिदान को गीत के माध्यम से गायन किया। मलूणा में पूजा- अर्चना के लिए उमडी भीड के मददेनजर श्रद्धालुओं को लाइनों में खडे होकर अपनी बारी का इंतजार करना पडा।

उधर, सूही माता मेले के दूसरे दिन सूही मढ स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की खूब भीड उमडी। अल सवेरे से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया था, जोकि देर शाम तक जारी रहा। सूही मढ मंदिर परिसर में गददी समुदाय की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज धजकर घुरेही नृत्य भी किया। घुरेही नृत्य को देखने के लिए मंदिर में खूब भीड उमडी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर