मंडी में STF की बड़ी कार्रवाई: 890 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
मंडी में STF की बड़ी कार्रवाई: 890 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
मंडी : अजय सूर्या /
जिला मंडी में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत STF कुल्लू की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीती शाम दिनांक 07 अप्रैल 2026 को बिंद्राबनी फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, STF टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक वॉल्वो बस (नंबर: DD10Y-9603) की जांच की, जो चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध युवक से 890 ग्राम चरस बरामद की गई।
पकड़े गए आरोपी की पहचान शक्ति शर्मा (27 वर्ष) पुत्र जगदीश चंद, निवासी गाँव हरिताल्यानगर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस चौकी पंडोह में एनडी&पीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इस नशे की खेप को कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें