“18 महीने में कांग्रेस सरकार की विदाई तय”—हिमाचल में ‘ठका-ठक मॉडल’ पूरी तरह फेल: तरुण चुग

 “18 महीने में कांग्रेस सरकार की विदाई तय”—हिमाचल में ‘ठका-ठक मॉडल’ पूरी तरह फेल: तरुण चुग

कर्ज पर कर्ज, विकास ठप—“3.5 साल में हिमाचल 35 साल पीछे”: भाजपा का बड़ा हमला


मंडी : अजय सूर्या /

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। “अगले 18 महीनों में कांग्रेस सरकार का जाना तय है और भाजपा जनसमर्थन के साथ प्रदेश में नई सरकार बनाएगी,” उन्होंने कहा।

तरुण चुग ने कहा कि राहुल गांधी का तथाकथित “ठका-ठक मॉडल” हिमाचल में पूरी तरह फेल हो चुका है। चुनावों के दौरान किए गए बड़े-बड़े वादे आज केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं, जबकि जमीनी स्तर पर जनता को राहत नहीं बल्कि बोझ मिल रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में हिमाचल को विकास की राह से भटका दिया है।

“कांग्रेस के 3.5 साल—हिमाचल 35 साल पीछे,” यह स्थिति आज प्रदेश की वास्तविकता बन चुकी है,” उन्होंने तीखा राजनीतिक पंच किया।

चुग ने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है और सरकार लगातार कर्ज पर कर्ज लेकर व्यवस्था चला रही है। विकास कार्य ठप हैं, योजनाएं अधूरी हैं और सरकार के पास कर्मचारियों के वेतन-पेंशन तक के लिए संसाधनों की कमी दिखाई दे रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए जन-जन तक सरकार की विफलताओं को पहुंचाना होगा। “अब समय आ गया है कि हम कमर कस लें और इस जनविरोधी सरकार को हटाने के लिए संगठित संघर्ष करें,” उन्होंने कहा।

तरुण चुग ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रदेश की जनता की आवाज बनेगा और कांग्रेस सरकार के “भ्रामक प्रचार, आर्थिक कुप्रबंधन और जनविरोधी नीतियों” को उजागर करेगा।

अंत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसी दिशा में हिमाचल को भी आगे ले जाने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है और आने वाला समय प्रदेश में परिवर्तन का होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर