नशा निवारण केंद्र का औचक निरीक्षण

 नशा निवारण केंद्र का औचक निरीक्षण


नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों की जांच के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज री-लाइफ फाउंडेशन नशा निवारण केंद्र, बरोट का थाना प्रभारी फतेहपुर की टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया।केंद्र के पंजीकरण, दवाओं के स्टॉक और वितरण रजिस्टर की गहनता से जांच की गई।केंद्र में कुल 33 उपचाराधीन पाए गए, जो काउंसलिंग सत्रों में उपस्थित थे।केंद्र में चिकित्सा मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भी समय-समय पर दौरा किया जा रहा है।जांच के दौरान केंद्र में सभी व्यवस्थाएं नियमानुसार पाई गईं और कोई भी अनियमितता नहीं मिली।केंद्र संचालक को भविष्य में भी सभी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।नूरपुर पुलिस नशामुक्त समाज की दिशा में निरंतर कार्यरत है। यह जानकारी एक प्रेस नोट मे जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर के द्वारा दी गई हैl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़