देव कमरूनाग के दरबार में शीश नवाकर चमन राही ने जारी किया अपील पत्र

 देव कमरूनाग के दरबार में शीश नवाकर चमन राही ने जारी किया अपील पत्र

खिलड़ा-21 से दावेदारी, सड़कों और विकास को लेकर उठाए अहम मुद्दे


मंडी : अजय सूर्या /

मंडी जनपद के आराध्य देव कमरूनाग मंदिर में शीश नवाकर पूर्व जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य और पूर्व पंचायत प्रधान चमन राही ने आगामी जिला परिषद चुनावों को लेकर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने अपनी बेटी, पीएचडी स्कॉलर दिव्या राही के साथ मंदिर परिसर में अपील पत्र जारी किया और क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।

राही ने कहा कि खिलड़ा-21 (उपमंडल सुंदरनगर) क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या सड़क सुविधाओं की बदहाल स्थिति है। उन्होंने बताया कि चैलचौक वाया जालपा, शाला, जाच्छ और जहल से कमरूनाग तक सड़कें तो निकाली गई हैं, लेकिन आज तक कोई भी सड़क पक्की नहीं हो पाई है। इसके चलते दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है और कई हादसे भी सामने आ चुके हैं।

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से क्षेत्र के लिए विशेष आर्थिक पैकेज जारी करने की मांग उठाई, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। साथ ही, रोहांडा से कमरूनाग तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोपवे निर्माण की मांग भी की। उन्होंने सुझाव दिया कि पंडोह बाखली धर्मस्थल की तर्ज पर यहां भी रोपवे बनाया जाए, क्योंकि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

राही ने बताया कि वर्तमान में मंदिर परिसर में केवल 300 लोगों के ठहरने की क्षमता वाली सराय है, जो बढ़ती श्रद्धालु संख्या के लिहाज से अपर्याप्त है। उन्होंने सौर ऊर्जा आधारित लाइटिंग, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की भी आवश्यकता जताई। इसके अलावा उन्होंने देव कमरूनाग से युवाओं को नशे से दूर रखने की प्रार्थना भी की।

उन्होंने कहा कि खिलड़ा-21 क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों—द्रुमट बैहली, कपाही, मलोह, रोहांडा, चौकी, भनवाड, कलौहड़, बीणा, खिलड़ा, पौड़ाकोठी, शेगल, अरठी सहित कई गांवों के लोगों के आग्रह पर वह चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

अपने पूर्व कार्यकाल का जिक्र करते हुए राही ने कहा कि जिला परिषद, ब्लॉक समिति और पंचायत प्रधान के रूप में उन्होंने जनहित के कई कार्य किए, जिससे हजारों लोग लाभान्वित हुए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लंबे समय से क्षेत्र के विकास मुद्दों को लेकर प्रभावी पैरवी नहीं की गई, जिसके कारण यह इलाका पिछड़ गया है।

राही ने संकल्प जताया कि यदि उन्हें मौका मिला तो वह केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के साथ समन्वय स्थापित कर मंडी जिला प्रशासन के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

उन्होंने जिला परिषद की जिम्मेदारियों का उल्लेख करते हुए बताया कि पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के बीच समन्वय, विकास योजनाओं का क्रियान्वयन, अनुदान की मांग, सामाजिक वानिकी, महिला एवं बाल विकास, परिवार कल्याण और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना इसकी प्रमुख भूमिकाएं हैं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,