गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग, नायब तहसीलदार के माध्यम से सौंपा ज्ञापन

 गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग, नायब तहसीलदार के माध्यम से सौंपा ज्ञापन


नेरचौक : अजय सूर्या /

तहसील बल्ह में सोमवार को बृजवासी गौ रक्षक भारत सेना के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गौ माता को “राष्ट्रमाता” घोषित करने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन गौवत्स संत दयाल दास तथा यादविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सौंपा गया।

ज्ञापन नायब तहसीलदार संजय वर्धन को सौंपते हुए संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व रहा है और प्राचीन काल से ही इसे पूजनीय माना जाता है। उन्होंने बताया कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि कृषि, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

संगठन ने सरकार से आग्रह किया कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान कर देशभर में गौ संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाए जाएं। उनका कहना था कि इस कदम से समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपील की कि उनकी इस मांग को शीघ्र केंद्र एवं राज्य सरकार तक पहुंचाया जाए, ताकि इस पर सकारात्मक निर्णय लिया जा सके।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन