विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम नूरपुर इकाई की बैठक संपन्न हुई आज
विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम नूरपुर इकाई की बैठक संपन्न हुई आज
नूरपुर : विनय महाजन /
प्रदेश के विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम नूरपुर इकाई की एक बैठक प्रधान मान सिंह की अध्यक्षता में विद्युत विश्राम गृह बोढ़ में संपन्न हुई । बैठक को सम्बोधित करते हुए फोरम के संगठन पदाधिकारी अरुण सहोत्रा व जटूराम सुभाष चौधरी व कोषाध्यक्ष अशोक कुमार राजकुमार व वकील सिंह व तिलकराज कनिष्ठ अभियंता व संजय पुन्नी एसडीओ रिटायर्ड व सुरेश शर्मा व रमेश कुमार व प्रेम सिंह ने संयुक्त ब्यान में कहा कि विधुत बोर्ड में ठेकेदारों के माध्यम से की जा रही भर्तियों का पुरजोर विरोध किया गया l फोरम हिमाचल सरकार से पुरजोर मांग करता है कि विद्युत बोर्ड में स्वीकृत पदो पर शीघ्र स्थाई भर्तियां की जाए ।आज दिन तक 01/01/2016 से 31/03/2022 अवधी के दौरान रिटायर हो गए कर्मचारियों को रिबाइज लीव इन केसमेंट, ग्रेयूएटी और रिवाइस क्मयूट पेंशन की पेमेंट भी नहीं की गई। जिससे इन पेंशनरों में भारी रोष व्याप्त है इन पेंशनरों की बकाया राशि को शीघ्र जारी करने के आदेश करें हिमाचल सरकार और 70 से 75 वर्ष आयु के पेंशनरों को पूरी बकाया राशि का भुगतान शीघ्र करें विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग । मई 2025 के बाद रिटायर कर्मचारियों को आज दिन तक लीव इन कैशमेंट और ग्रेजुएटी की पेमेंट भी नहीं कि गई और तो और 50 हजार रूपए की संशोधित वेतनमान की बकाया राशि की पहली किस्त की अदायगी भी नहीं की गई। इन सभी वित्तीय लाभों को बोर्ड प्रबंधन शीघ्र जारी करें । विद्युत बोर्ड में वर्ष 1990 में कर्मचारियों की संख्या 43 हजार थी और कंज्यूमर 9 लाख था, आज कर्मचारियों की संख्या मात्र 13 हजार रह गई है और कंज्यूमर 29 लाख पहुंच गया है इसलिए विद्युत बोर्ड में तुरंत स्थाई भर्तियां की जाए। अगर हिमाचल प्रदेश सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधन वर्ग इन तमाम मांगों को पूरा नहीं करता तो विधुत पेंशनर फोरम करेगा बड़े आंदोलन का ऐलान किया गया l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें