भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर मनप्रीत कौर ने बढ़ाया स्कूल का मान

 भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर मनप्रीत कौर ने बढ़ाया स्कूल का मान


भरमाड़ : राजेश कतनौरिया /

 तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चलवाड़ा की होनहार छात्रा मनप्रीत कौर ने भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा में पूरे हिमाचल प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार मनप्रीत कौर ने यह परीक्षा वर्ष 2025 में दी थी, जिसका परिणाम हाल ही में घोषित हुआ है। अपनी मेहनत, लगन और कठिन परिश्रम के बल पर मनप्रीत ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता के लिए उन्हें आगामी 8 जून 2026 को शिमला में आयोजित समारोह में हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

मनप्रीत की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन बरिंद्र नरियाल तथा प्रधानाचार्य राकेश राणा ने छात्रा को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार ने मनप्रीत कौर को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। मनप्रीत की इस सफलता से विद्यालय के साथ-साथ उनके माता-पिता भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ