डहणू पंचायत में एंटी चिट्टा अभियान के तहत ग्रामसभा आयोजित, नशा तस्करों की सूचना देने वालों को किया जाएगा सम्मानित

 डहणू पंचायत में एंटी चिट्टा अभियान के तहत ग्रामसभा आयोजित, नशा तस्करों की सूचना देने वालों को किया जाएगा सम्मानित


 रिवालसर :  अजय सूर्या /

बल्ह विकास खंड की ग्राम पंचायत डहणू में प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत विशेष ग्रामसभा का सफल आयोजन किया गया। ग्रामसभा में महिला मंडलों की सदस्यों, बुद्धिजीवियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

ग्रामसभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान देविंद्र ठाकुर ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चिट्टा जिस तेजी से समाज में अपने पैर पसार रहा है और युवा पीढ़ी इसकी गिरफ्त में आ रही है, उसे रोकने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और समाज की जागरूकता से ही इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

प्रधान ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर और आसपास के क्षेत्र से करनी होगी। साथ ही चिट्टा माफिया के खिलाफ ठोस कार्रवाई के लिए समाज को एकजुट होकर सूचना साझा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे की चपेट में आए युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाना हम सभी की जिम्मेदारी है और इस अभियान को सफल बनाने में मातृशक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी।

उन्होंने घोषणा की कि चिट्टा माफिया एवं नशा तस्करों की सूचना देकर उन्हें पकड़वाने में सहयोग करने वाले लोगों को ग्राम पंचायत की ओर से सम्मानित किया जाएगा। ग्रामसभा में एंटी चिट्टा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए एक समिति का भी गठन किया गया।

इस अवसर पर उपप्रधान आयुष कुमार, पूर्व प्रधान ठाकरी देवी, वरिष्ठ नागरिक डुमना राम, ओम प्रकाश, कमल किशोर, महिला मंडल प्रधान तामेश्वरी देवी सहित पंचायत के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ