आल्टो कार के गहरे नाले में जा गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

 चंबा। जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल भरमौर के सामरा- उरेई संपर्क मार्ग पर आल्टो कार के गहरे नाले में जा गिरने से इसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो  गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में कुल पांच लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा लाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार लूना से वाया सामरा होकर रूहनुकोठी की ओर जा रही कार सारणी का नाला के समीप अचानक चालक के नियंत्रत खो देने से नीचे गहरी खाई से लुढ़ककर नाले में जा गिरी। परिणामस्वरूप इसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने राहत व बचाव आरंभ करते हुए घायलों को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ ही पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है।




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

इंदौरा में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ