आषाढ़ नाग मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक–विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

 आषाढ़ नाग मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक–विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया



बनीखेत, (चंबा) 24 जून 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज बनीखेत में आयोजित ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। 
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति तथा क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भूरू नाग मंदिर एक ऐतिहासिक एवं लोकआस्था से जुड़ा धार्मिक स्थल है और यहां आयोजित होने वाले आषाढ़ नाग मेले का अपना विशेष महत्व है। 
उन्होंने यह भी कहा कि देवभूमि एवं वीरभूमि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक कला, संस्कृति और परंपराएं राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की विशिष्ट पहचान स्थापित करते हुए उसे गौरवान्वित कर रही हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को इस दौरान एसडीएम डलहौजी एवं अध्यक्ष मेला आयोजन समिति अनिल भारद्वाज ने शॉल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 
कुलदीप सिंह पठानिया ने इससे पहले भूरू नाग मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की भी कामना की। 
महासचिव कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, डीएसपी मयंक शर्मा,अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण जीत सिंह ठाकुर, जल शक्ति राजेश मोगरा, तहसीलदार रमेश चौहान, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, अतुल शर्मा, देवेंद्र राणा, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ