संदेश

सिरमौर हिमाचल प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बद्रिका आश्रम के श्री हरि मंदिर में पूजा अर्चना की

चित्र
  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बद्रिका आश्रम के श्री हरि मंदिर में पूजा अर्चना की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत गांव शलामू स्थित श्री बद्रीका आश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीहरि मंदिर में पूजा अर्चना भी की। उन्होंने बद्रिका आश्रम के संस्थापक श्री ओम स्वामी से भेंट की तथा बद्रिका आश्रम द्वारा चलाई जा रही आध्यात्मिक, योग तथा साधना संबंधी जानकारी हासिल की। श्री ओम स्वामी ने राज्यपाल को शॉल व टोपी भेंट की। इस दौरान लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला बेटी नीति व दामाद अमित त्रिपाठी, नाती कुमारी अंबिका तथा अनिका, बद्रिका भी राज्यपाल के साथ थे। आश्रम संचालक साध्वी श्रद्धा ओम, ट्रस्टी राजीव मित्तल, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, कार्यकारी उपायुक्त सिरमौर एलआर वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस असवर पर उपस्थित रहे।

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में जिला क्षय रोग निवारण समिति की बैठक आयोजित

चित्र
  उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में जिला क्षय रोग निवारण समिति की बैठक आयोजित नाहन उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला क्षय रोग निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला में क्षय रोग निवारण पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि जिला में व्यस्क बी.सी.जी. टीकाकरण का 68 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है उन्होंने कहा कि टी.वी. रोग उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग को जन सहयोग मिलना आवश्यक है जिसके लिए पंचायत प्रतिनिधि भी रोगियों की सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वह पंचायत स्तर पर बैठकों का आयोजन कर जन जागरूकता शिविर आयोजित करें। उन्होंने उद्योग विभाग को निर्देश दिये कि वह निक्षय मित्र योजना के तहत सी.एस.आर. के माध्यम से टी.वी. रोगियों को पोष्टीक आहार उपलब्ध करवाएं। उन्होंने डाॅ. वाई.एस. परमार मेडिकल काॅलेज में टी.वी. रोगियों के लिए अलग वार्ड स्थापित करने को कहा ताकि अन्य रोगियों को संक्रमण से बचाया जा सके । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय पाठक, परियोजना अधिकारी ग्रा...

हाथ से मैला ढोने वाले सफाई कर्मियों का पता लगाने के लिए सर्वे प्रारम्भ -सुमित खिमटा

चित्र
  हाथ से मैला ढोने वाले सफाई कर्मियों का पता लगाने के लिए सर्वे प्रारम्भ -सुमित खिमटा नाहन  मैला ढोने का कार्य करने वाले अथवा हाथ से गंदगी साफ करने वाले सफाई कर्मचारियों का पता लगाने और उनके कल्याण, उत्थान एवं पुनर्वास हेतु आवश्यक कदम उठाने के लिए सिरमौर जिला में सर्वाेच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार एक व्यापक सर्वे कार्य आरम्भ किया गया है। इस सर्वे कार्य हेतु जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया है जिसमें जिला दंडाधिकारी सुमित खिमटा को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।       जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज शनिवार को नाहन में जिला स्तरीय सर्वे कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि जिला में सर्वे कार्य 15 मार्च से प्रारम्भ हो गया है और 15 अप्रैल 2024 तक यह सर्वे कार्य संपन्न किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ के माध्यम से पंचायतों द्वारा सर्वे का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य की सूचना शहरी और ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: