राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बद्रिका आश्रम के श्री हरि मंदिर में पूजा अर्चना की

 राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बद्रिका आश्रम के श्री हरि मंदिर में पूजा अर्चना की


राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत गांव शलामू स्थित श्री बद्रीका आश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीहरि मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

उन्होंने बद्रिका आश्रम के संस्थापक श्री ओम स्वामी से भेंट की तथा बद्रिका आश्रम द्वारा चलाई जा रही आध्यात्मिक, योग तथा साधना संबंधी जानकारी हासिल की। श्री ओम स्वामी ने राज्यपाल को शॉल व टोपी भेंट की।

इस दौरान लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला बेटी नीति व दामाद अमित त्रिपाठी, नाती कुमारी अंबिका तथा अनिका, बद्रिका भी राज्यपाल के साथ थे।

आश्रम संचालक साध्वी श्रद्धा ओम, ट्रस्टी राजीव मित्तल, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, कार्यकारी उपायुक्त सिरमौर एलआर वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस असवर पर उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में