कांगड़ा के गांधीवादी नेता लक्ष्मी दास कांगड़ा सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन चुने गए

कांगड़ा के गांधीवादी नेता लक्ष्मी दास कांगड़ा सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन चुने गए 

धर्मशाला समाचार

धर्मशाला(ब्यूरो):-   खादी और ग्रामोद्योग कमीशन के पूर्व अध्यक्ष और  कांगड़ा के गांधीवादी नेता लक्ष्मी दास राजधानी दिल्ली में हिमाचलियों द्वारा संचालित दिल्ली के सबसे बड़े सहकारी बैंक कांगड़ा सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष चुने गए ।

उन्होंने सीधे मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी सुदेश शुक्ला को रिकॉर्ड  2347 मतों से पराजय दी और विरोधी की जमानत जब्त करवाई l

उनके नेतृत्व में उनके पैनल ने बैंक के सभी पदाधिकारियों और निदेशक मण्डल के चुनावों में भारी बहुमत से जीत दर्ज की ।

बह इस प्रतिष्ठित पद पर  पांचवीं  बार चुने गए हैं ।75 वर्षीय   श्री लक्ष्मी दास कांगड़ा जिला के बाथू टिपरी गांव से सम्बन्ध रखते हैं ।

उन्होंने अपनी मेट्रिक की परीक्षा बर्ष 1962 में राजकीय उच्च विद्यालय बाथू टिपरी  से पास करने के बाद 1963 में आचार्य विनोदा भावे से प्रेरित होकर भूदान आंदोलन में सक्रिय हिस्सेदारी लेनी शुरू कर दी ।

बह हिमाचल खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष तथा हिमाचल भूदान बोर्ड के सदस्य सचिव रहे।

बह इस समय हिमाचल खादी ग्रामोद्योग फेडरेशन के अध्यक्ष है तथा ऑल कॉपरेटिव बैक और क्रेडिट सोसाइटीज के अध्यक्ष हैं ।

उनके चुनाव पर दिल्ली में कार्यरत हिमाचली संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी और इसे हिमाचलियों के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा