सुधीर शर्मा ने खनियारा को दी लाखों की सौगात

सुधीर शर्मा ने खनियारा को दी लाखों की सौगात

धर्मशाला समाचार

धर्मशाला(सोनाली संधू):-  धर्मशाला विधानसभा के वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने शनिवार को सुप्रसिद्ध श्री इंद्रूनाग मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और खनियारा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग बीस लाख रुपए देने की घोषणा की।

उन्होंने कुश्ती अखाड़े के विस्तारीकरण और सौंदर्यकरण के लिए पाँच लाख,मेला ध्वज स्तंभ के लिए दो लाख,सुनील जंग महंत की यादगार में बनने वाले प्रवेश द्वार के लिए चार लाख तथा बटवाल पाउंडेशन सामुदायिक भवन निर्माण के लिए सात लाख रुपये देने की घोषणा की।

इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी तरफ़ से श्री इंद्रूनाग मेला कमेटी को एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की। 

सुधीर शर्मा ने कहा की मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर होने के साथ-साथ आपसी भाईचारे का प्रतीक भी हैं।

उन्होंने कहा की वह प्रार्थना करते हैं की भगवान श्री इंद्रूनाग महाराज जी की कृपा और आशीर्वाद सारे क्षेत्र पर बना रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना