सलूणी के धूत्ता गांव में नशीली और प्रतिबंधित दवाओं (NDPS) का भारी भंडार बरामद

सलूणी के धूत्ता गांव में नशीली और प्रतिबंधित दवाओं (NDPS) का भारी भंडार बरामद

चबा समाचार

चंबा(जितेंद्र खन्ना):-  जिला पुलिस की AHT यूनिट और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सलूणी के धूत्ता गांव (डाकघर डीयूर) में नशीली और प्रतिबंधित दवाओं (NDPS) का भारी भंडार बरामद किया है।

छापेमारी के दौरान 305 प्रेगाबालिन कैप्सूल, 130 टैपेंटाडोल टैबलेट, 128 अल्प्राजोलम टैबलेट, 9 एटिजोलम टैबलेट और 4 ट्रामाडोल इंजेक्शन जब्त किए गए। इसके अलावा, टीम ने 176 मेडिकल गर्भपात किट भी बरामद कीं, जो अवैध रूप से संग्रहित की गई थीं। यह प्रतिबंधित सामग्री आशिक मोहम्मद और जाकिर हुसैन के घर, दुकान और गोशाला से जब्त की गई।

छापेमारी के दौरान ₹1,88,000 मूल्य की 143 प्रकार की अन्य एलोपैथिक दवाएं भी मिलीं, जिन्हें बिना लाइसेंस के रखा गया था। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग ने फरवरी 2025 में हरियाणा, पंजाब, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के दवा निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं को नोटिस जारी कर चंबा जिले में नशीली दवाओं की बिक्री से संबंधित जानकारी मांगी थी। कंपनियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह छापेमारी की गई।

यह कार्रवाई गांव डीयूर के एक स्कूल के पास प्रेगाबालिन की खाली स्ट्रिप्स मिलने के बाद शुरू की गई जांच का हिस्सा थी। प्रशासन इस मामले में आगे की जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

महाजन बिना किसी के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज

UPSC टॉपर रजत शर्मा को गृह पंचायत ने किया सम्मानित