ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन
ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन मुख्यातिथि को सम्मानित करते हुए क्लब के आयोजक ज्वाली (कांगड़ा): जिला कांगड़ा के अंतर्गत उपमंडल ज्वाली के बसंतपुर में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' के तत्वावधान में क्रिकेट के तीसरे सीजन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन एक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा व समाजसेवी दिनेश निखिल द्वारा किया गया। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वक्ता ने 'शिव शक्ति क्लब' को इस आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि एक तरफ जहां आज भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को हराकर क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीता है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय स्तर पर इस टूर्नामेंट का शुभारंभ होना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल के प्रति जागरूक करने पर जोर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी मोबाइल के अत्यधिक उपयोग और नशे...