अंडर-19 रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अंडर-19 रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


चम्बा :     अखंड चंडी पैलेस के दरबार हॉल में बुधवार को अंडर-19 रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला चम्बा शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न उपमंडलों से आए करीब 44 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में शिवम ठाकुर ने पहला, जयश जसवाल ने दूसरा, अबद खान ने तीसरा, सक्षम सहगल ने चौथा और पायल ठाकुर ने पांचवा स्थान हासिल किया। वहीं श्रुति शर्मा और हनी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त अंडर- 9 वर्ग में आर्यमान ने प्रथम स्थान हासिल किया। समापन समारोह में मेडिकल कॉलेज चम्बा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव सूरी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। अपने संबोधन में डॉ. पंकज गुप्ता ने प्रतियोगिता के आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव सूरी ने कहा कि राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चम्बा में 29 दिसंबर को भी एक ओपन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।



 इस प्रतियोगिता सहित ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जनवरी माह में कुनिहार सोलन में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की फीस एसोसिएशन द्वारा ही वाहनों किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों के साथ एक टीम मैनेजर को भी भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। जिला चम्बा में शतरंज खेल को बढ़ावा देने के लिए एसोसिएशन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग