सेवानिवृत्ति पर सहायक सूचना अधिकारी संजय चौहान को दी विदाई

 सेवानिवृत्ति पर सहायक सूचना अधिकारी संजय चौहान को दी विदाई


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय चंबा में सहायक सूचना अधिकारी तकनीकी के पद पर कार्यरत संजय चौहान आज मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया और उनके सुखद भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

संजय चौहान ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में वर्ष 1993 से ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय लाहौल स्थित केलांग से अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। 

उनके जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय कुल्लू तथा मंडी के कार्यकाल को भी याद किया जाता है। 

ज़िला चंबा में सहायक सूचना अधिकारी तकनीकी के रूप में इनके सेवाकाल की चर्चा करते हुए सहायक लोक संपर्क अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि उन्होंने सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार, आम लोगों से संपर्क, ध्वनि प्रसार सेवाओं तथा विभाग के अन्य कार्यों को बड़ी कुशलता एवं दक्षता के साथ अंजाम दिया।

इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारियों में सुरेश ठाकुर, जमीत सिंह, धर्मचंद, उत्तम सिंह प्रकाश चंद, अंकुश शर्मा, दिनेश कुमार ने भी संजय चौहान को शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान संजय चौहान की धर्मपत्नी सरिता चौहान सहित परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन