ब्लड सर्विस टीम ऊना मानवता के लिए कर रही बेहतरीन कार्य - जतिन लाल

ब्लड सर्विस टीम ऊना मानवता के लिए कर रही बेहतरीन कार्य - जतिन लाल


स्व. लक्की दड़ोच की पहली पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित

ऊना:              टीम ऊना ब्लड सर्विस(एनजीओ) और एमआरसी ग्रुप के सहयोग से आईएसबीटी बस अड्डा ऊना में स्वर्गीय लक्की  दड़ोच    की पहली पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। रक्तदान शिविर में 95 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

उपायुक्त जतिन लाल ने ब्लड  सर्विस टीम द्वारा मानवता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बल्ड सर्विस टीम लगातार रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही है जोकि काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से किसी को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान व जागरूकता शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है ताकि जरूरत पड़ने पर किसी व्यक्ति के अमूल्य जीवन को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से दिल की सेहत सुधरती है। ब्लड डोनेट करने से हार्ट अटैक की संभावनाएं बहुत हद तक कम हो जाती हैं क्योंकि रक्तदान से खून का थक्का नहीं जमता। इससे खून पतला होता है और हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है। इतना ही नहीं ब्लड डोनेट करने से वजन भी कम होता है। उपायुक्त ने युवाओं से अपील की कि रक्तदान शिविरों में बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता दर्ज करवाएं ताकि किसी असहाय व्यक्ति की मदद की जा सके।

इस अवसर पर टीम ऊना  ब्लड  सर्विस(एनजीओ) के अध्यक्ष लविश कपिला, उपाध्यक्ष रमन दड़ोच, एमआरसी  ग्रुप  के महाप्रबंधक परवेश शर्मा, अमरीश राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी