जिला परिषद द्वारा 33 करोड़ 74 लाख रुपये विकास कार्यो के लिए स्वीकृत

 जिला परिषद द्वारा 33 करोड़ 74 लाख रुपये विकास कार्यो के लिए स्वीकृत


मंडी जिला परिषद मंडी के माध्यम से चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के लिए 33 करोड़ 74 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है, जिससे लाईन डिपार्टमेंट के माध्यम से जिला में कार्यान्वित किए जा रहे विकास कार्यों को पूरा किया जायेगा। यह जानकारी जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने आज जिला परिषद सभागार, भ्यूली में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जनहित के विभिन्न विकास कार्यों को आपसी समन्वय से तय सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा।

बैठक में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, परिवहन जैसे विविध नये व पुराने मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने लंबित मुद्दों पर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही एवं समाधान करने के निर्देश दिए।

 बैठक में जिला परिषद सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। वहीं, जिला परिषद के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर जनहित कार्यों में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल सहित समस्त जिला परिषद सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन