राजस्व मंत्री द्वारा सांगला में आयोजित होने वाली आईस स्केटिंग गतिविधियों का शुभारंभ किया गया

राजस्व मंत्री द्वारा सांगला में आयोजित होने वाली आईस स्केटिंग गतिविधियों का शुभारंभ किया गया


किन्नौर (रिकांगपिओ):-       राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने गत सायं (वीरवार) जनजातीय जिला किन्नौर के सांगला स्थित आईस-स्केटिंग रिंक में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों का शुभारंभ किया।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा आईस-स्केटिंक से संबंधित खेलों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है तथा लाहौल-स्पीति के स्पीति खण्ड की तर्ज पर जनजातीय जिला किन्नौर में भी इसे बढ़ावा देने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से जिला में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों की आय में बढ़ौतरी होगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की खेल गतिविधियों के आयोजन से आने वाले समय में किन्नौर के युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होगा तथा जिला किन्नौर का नाम विश्व पटल पर होगा। उन्होंने जिला के युवाओं को साहसिक खेलों से जुड़ने का भी आग्रह किया ताकि जिला व प्रदेश का नाम रोशन हो सके।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने आईस-हॉकी के खिलाड़ियों को किन्नौरी टोपी व खतक भेंट कर सम्मानित किया और उनके बेहतर भविष्य के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान ए.पी.एम.सी के निदेशक उमेश नेगी, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पीताम्बर नेगी, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, सांगला ग्राम पंचायत की प्रधान देव सांकी, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग आनंद कुमार, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत टाशी नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन