दिव्यांगता पुनर्वास, आंकलन शिविर का आयोजन

कुल्लू में दिव्यांगता पुनर्वास, आंकलन शिविर का आयोजन

 

कुल्लू:-   जिला रेडक्रॉस सोसायटी कुल्लू द्वारा आदर्श जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू के माध्यम से विकास भुंतर की ग्राम पंचायत पीणी तथा तलपीणी में दिव्यांगता पुनर्वास, आंकलन शिविर का आयोजन किया गया I इस शिविर में 17 दिव्यांगजनों तथा 6 सामान्य नागरिकों का पंजीकरण हुआ I इस शिविर में 14 ऐसे दिव्यांगजन पाए गए जिनकी दिव्यांगता का आकलन मेडिकल बोर्ड द्वारा हो चुका है तथा उनकी दिव्यांगता को दृष्टिगत उनकी पुनर्वास आवश्यकताओं का आकलन करते हुए 5 व्यक्तियों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए चिह्नित किया गया तथा उन्हें सहायक उपकरण जैसे :- सुनने की मशीन, एल्बो क्रच, स्मार्ट केन आदि उपलब्ध करवाने के लिए मौके पर केस तैयार किए गएI


शिविर में 1 व्यक्तियों की ऑडियोमेट्री करके उनकी सुनने की क्षमता का आकलन किया गया I  शिविर में 3 नए दिव्यांगजनों की पहचान की गई तथा उन्हें जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड से दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें इस माह के अन्तिम शनिवार को मेडिकल बोर्ड के सम्मुख प्रस्तुत होने का सुझाव दिया गया I


 उपरोक्त शिविर में उपस्थित लोगों को विकलांगता की शीघ्र पहचान करने, विकलांगता की रोकथाम बारे तथा सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई I इन शिवरों में स्थानीय निवासी, संबंधित पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत सदस्यों, आशा वर्करों व आँगनबाड़ी वर्करों ने भी भाग लिया I


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस