रावी व्यू कैफे में 18 हजार रुपये रिश्वत लेते हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन चंबा के प्रभारी को रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने धर दबोचा

रावी व्यू कैफे में 18 हजार रुपये रिश्वत लेते हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन चंबा के प्रभारी को रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने धर दबोचा।


चंबा:-  भारत सरकार की ओर से ऐतिहासिक रंगमहल स्थित हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन चंबा में तीन माह का प्रशिक्षण चला। इसमें मास्टर ट्रेनर को प्रति माह करीब 30,000 रुपये मेहनताना दिए जाने का प्रावधान रहा। शिकायतकर्ता मास्टर ट्रेनर अंकित वर्मा ने विजिलेंस विभाग चंबा को शिकायत सौंपी कि हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन चंबा का इंचार्ज उससे तीन माह के मेहनताने के रूप में 18 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है।

विजिलेंस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मास्टर ट्रेनर से मिल कर उसे रावी व्यू कैंफे में बुला कर केमिकल युक्त पैसों को उसे सौंपने को लेकर कहा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने उसे चयनित जगह पर बुलाकर उसके हाथों में केमिकल लगे नोट जैसे ही पकड़ने के लिए बढ़ाए। वैसे ही विजिलेंस की टीम ने इंचार्ज को रंगे हाथ दबोच लिया। विजिलेंस की टीम ने सरकारी कर्मचारी से पैसों के लेन-देन को लेकर जानकारी मांगी। लेकिन, वह पूरी तरह से घबरा गया। इसके बाद टीम ने उसके केमिकल से हाथ धुलवाए तो उसके हाथों से रंग निकलने लगा। टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता मास्टर ट्रेनर अंकित वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने जाल बिछा कर हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन के इंचार्ज को पकड़ा है। विजिलेंस टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। टीम हरेक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस