चंडीगढ़ के बिजली महकमे के निजीकरण के खिलाफ शिमला में बिजली विभाग ने किया धरना

चंडीगढ़ के बिजली महकमे के निजीकरण के खिलाफ शिमला में बिजली विभाग ने किया धरना


शिमला:-    आज हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड एम्प्लाइज एवं इंजीनियर के जॉइंट फ्रंट द्वारा आज पूरे प्रदेश में चंडीगढ़ के बिजली महकमे के निजीकरण के खिलाफ भोजनाबकाश के दौरान धरना प्रदर्शन किया। यहां शिमला में बोर्ड़ मुख्यालय, कुमार हाउस, शिमला के बाहर सैंकड़ों कर्मचारियों व अभियन्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर चंडीगढ़ के बिजली महकमे के निजीकरण का विरोध किया।


इस अबसर पर जॉइंट फ्रंट के संयोजक ई0 लोकेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र शाशित प्रदेश चंडीगढ के बिजली विभाग को वर्ष 2021 में  केंद्र सरकार द्वारा एमिनेंट कंपनी को मात्र 871 करोड़ रुपये में बेच दिया गया। वहीँ राजस्थान व उत्तरप्रदेश में बिजली कंपनियों की निजी हाथों में देने के लिए पूरी तैयारियां चली है कुछ जगह तो निजी हाथों में देने बारे टेंडर तक लगा दिए गये हैं।


जॉइंट फ्रन्ट ऑफ़ HPSEB एम्प्लाइज एवं इंजीनियर की राष्ट्रीय स्तर पर NCCOEEE के अबाह्न पर आज पूरे प्रदेश में लगभग 63 विद्युत कार्यालयों के बाहर भोजन अबकाश के दौरान एक घण्टा धरना प्रदर्शन कर निजीकरण का विरोध किया और चंडीगढ़ के बिजली कर्मचारियों के साथ एक जुटता दिखाई। इसके साथ ही बिजली महकमों के निजीकरण के खिलाफ महामहिम राष्ट्रपति को महामहिम राज्यपाल के माध्यम से फ्रंट द्वारा ज्ञापन भी भेजा गया।


इस अबसर पर जॉइंट फ्रंट के सह-संयोजक हीरा लाल वर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन के लागू करने में की जा रही देरी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया तथा बिजली बोर्ड में कर्मचारियों की घटती संख्या पर चिंता जताई और प्रदेश सरकार में उपभोक्ताओं को बेहतर सेवायें बनाये रखने के लिए शीघ्र नई भर्तियों की मांग की है। उन्होंने निकाले गए 81 उटसोर्स ड्राइवर की सेवायें बहाल करने व समाप्त किये गए 51 इंजीनियर के पदों को बहाल करने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच