आखिर 15 साल पहले जिस पार्किंग का शिलान्यास किया था उसका निर्माण कार्य शुरू :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

आखिर 15 साल पहले जिस पार्किंग का शिलान्यास किया था उसका निर्माण कार्य शुरू :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक 

कांगड़ा (पालमपुर):-   आज से डेढ़ दशक पूर्व पालमपुर के पुराने वस अड्डे के साथ लगते राधा कृष्ण मन्दिर के पीछे पार्किंग की आधारशिला रखी थी। शहर की पार्किंग की ज्वलंत समस्या के समाधान के ऊपर हमारे विरोधियों ने जमकर व डटकर राजनीति की ओर प्रस्तावित कार्य रुकवा दिया । यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा 29 नवम्बर 2009 को उन्होंने बतौर विधायक पुराने एस डी एम के कार्यालय के सामने पार्किंग का उदघाटन व राधा कृष्ण मन्दिर के पीछे ओर आई सी आई सी आई बैंक के सामने तत्कालीन शहरी विकास मन्त्री ठाकुर मोहिन्द्र सिंह जी के करकमलों से शिलान्यास करवाया था ।


अव 15 वर्षों के उपरांत उसी राधा कृष्ण मन्दिर के पीछे पार्किंग के निर्माण कार्य शुरू होने पर पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा भले ही उस वक्त  पार्किंग की इस गम्भीर समस्या को राजनैतिक रंग दिया गया लेकिन प्रसन्नता है देर आए दुरुस्त आए अव आखिर जनहित में उनकी सोच अर्थात प्रस्तावना पर ही मोहर लगी । उन्होने कहा रही आई सी आई सी आई बैंक के सामने प्रस्तावित पार्किंग की बात, उसका तो निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था बावजूद उसके सत्ता परिवर्तन के बाद उसी स्थल पर तत्कालीन मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी से फिर शिलान्यास करवा दिया। परिणामस्वरूप तव से लेकर ओर आज दिन तक यह पार्किंग भी सरकारों की अनदेखी , बेरुखी व आर्थिक कंगाली पर आंसू बहा रही है।


कैप्सन :- बतौर सबूत पुराने एस डी एम कार्यालय के सामने 29 नवम्बर 2009 को पार्किंग के उदघाटन की लगी पट्टिका , आई सी आई सी आई बैंक के सामने प्रस्तावित पार्किंग की दुर्दशा व राधा कृष्ण मन्दिर के पीछे चल रहा पार्किंग का कार्य ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल