रेणुका विधानसभा क्षेत्र के संगडाह में खोला जाएगा डे बोर्डिंग स्कूल--विनय

 रेणुका विधानसभा क्षेत्र के संगडाह में खोला जाएगा डे बोर्डिंग स्कूल--विनय  


सिरमौर (नाहन ):- प्रदेश सरकार छात्रों को उनके घर द्वार के समीप शिक्षण माहौल और गुणवत्तायुक्त अधोसंरचना प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है।

यह उदगार विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगडाह के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों को सालाना समारोह की बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी की भी अहम भूमिका होती है हमारे सिरमौर में भी प्रतिभावान लड़के लड़कियां हैं जो खेलों में ही नहीं सरकारी नौकरी में भी उच्च पदों पर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि आप जैसे विद्यार्थियों में से ही निकले ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने सिरमौर का नाम रोशन किया है

डे बोर्डिंग स्कूल का जिक्र करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल में 6 डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण शुरू हो चुका है शुरू हुआ है और रेणुका विधानसभा क्षेत्र के संगडाह में ही डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि नई पेंशन स्कीम के 136 000 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ पहुंचा है।

स्कूल के प्राचार्य द्वारा रखी गई मांग जिसमें रखी गई मांग जिसमें स्कूल की चारदीवारी, मीड डे मील, शौचालय निर्माण शामिल हैं, के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा कार्यालय के ऊपर परीक्षा हाल का निर्माण करवाने का आश्वासन भी दिया।

,स्कूल के प्राचार्य एच आर भारद्वाज ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

स्कूल के प्राचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान राजनिति विज्ञान की प्रवक्ता अंजू शर्मा ने मंच संचालन किया।

मुख्य अतिथि ने स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अखंड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकलें मोती योजना क तहत विभिन्न व्यक्तियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर तपेंदर चौहान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष, एसडीएम संगडाह सुनील कायस्थ, राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डा मनु भास्कर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति एवं विद्युत विभाग, सीडीपीओ स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन