होली-उतराला मार्ग का निर्माण कार्य केन्द्रीय एजेंसी करे ..... राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी

 होली-उतराला मार्ग का निर्माण कार्य केन्द्रीय एजेंसी करे ..... राज्य सभा सांसद सुश्री   इंदु बाला गोस्वामी




 धर्मशाला:      राज्य सभा सांसद सुश्री   इंदु बाला गोस्वामी  ने   केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी से भेंट की और चम्बा और काँगड़ा जिला को जोड़ने बाले सामरिक महत्व के    होली-उतराला मार्ग का निर्माण कार्य केन्द्रीय एजेंसी से करने का अनुरोध किया और इस पूरी सड़क परियोजना को केन्द्रीय मद से बजट प्रावधान करने का अनुरोध किया /

उन्होंने बताया की  होली-उतराला मार्ग के निर्माण से प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा और चंबा जिला की दूरी 125

किलोमीटर से कम होकर मात्र 60 किलोमीटर रह जाएगी, यह मार्ग न केवल दो जिलों की दूरी कम

करेगा बल्कि धौलाधार पर्वतमाला के दोनों ओर यानी होली, भरमौर और काँगड़ा क्षेत्र में रहने वाले

गद्दी समुदाय के हजारों लोगों को अवागमन में सुविधा प्रदान करेगा । इस मार्ग के निर्माण से

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के विकास को गति मिलेगी और धौलाधार पर्वतमाला के मनोरम अछूते,अनछुए

क्षेत्र भी पर्यटकों के लिए खुल जायेंगे और दोनों जिलों की लगभग 1.5 से 2 लाख की आबादी को इसका

लाभ मिलेगा ।   काँगड़ा और चंबा के बीच की दुरी कम होने से पर्यटकों का आवागमन भी तेज होगा और क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर रोजगार के अवसर सृजित होंगें।

   जिला काँगड़ा और चंबा की दुरी को कम करने वाला होली-उतराला महत्वपूर्ण सड़क मार्ग

है। पर्यटन और सुविधा की दृष्टि से भी होली-उतराला मार्ग का निर्माण अत्याधिक अहम हैं।

 केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी  ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग ऑथोरिटी के अधिकारीयों को इस सड़क मार्ग की बिस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया और उचित कार्य बाहि का आश्वाशन दिया


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव