कुफ़री में पर्यटकों ने दुकानदारों से की मारपीट, तीन दुकानदारों को चाकू से किया घायल।

कुफ़री में पर्यटकों ने दुकानदारों से की मारपीट, तीन दुकानदारों को चाकू से किया घायल।


पर्यटकों और दुकानदारों के बीच स्नो बूट को लेकर हुई कहासुनी

शिमला:-  एक बार फिर हिमाचल में पंजाब से आए पर्यटकों की दबंगई का मामला सामने आया है। शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी में सैलानियों ने न केवल दुकानदारों से मारपीट की, बल्कि चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया। इस मारपीट में 3 दुकानदार घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया है। हालांकि इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावर सैलानियों को डिटेन कर लिया है, जिनके पुलिस मैडीकल करवा रही है, वहीं घायल दुकानदारों का भी मैडीकल करवाया जा रहा है।

बताया जाता है कि पर्यटन स्थल कुफरी में बर्फ को देखने के लिए पंजाब से 4 टूरिस्ट आए हुए थे। इन्होंने एक दुकान से स्नो बूट लिए। इन जूतों को किराए पर दिया जाता है। इस पर एक स्थानीय दुकानदार ने उन्हें दूसरे जूते बदलने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच टूरिस्टों ने चाकू निकाला और हमला कर दिया। इसमें स्थानीय दुकानदार जगदीश शर्मा, शेखर शर्मा और निखिल सिंगटा को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आईजीएमसी पहुंचाया और टूरिस्टों को कस्टडी में लिया। घायल जगदीश शर्मा और शेखर शर्मा मुंडाघाट के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस