राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां की कॉमर्स सोसाइटी ने किया दान शिविर का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां की कॉमर्स सोसाइटी ने किया दान शिविर का आयोजन


नगरोटा सूरियां ( प्रेम स्वरूप शर्मा ) :-  कॉमर्स सोसाइटी के इस अभियान में महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने-अपने स्तर पर योगदान दिया। छात्रों ने अपने घरों एवं आस पड़ोस से वस्त्र और अन्य सामग्रियां एकत्रित कीं और उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम किया। यह पहल न केवल सामाजिक सेवा का उदाहरण बनी, बल्कि छात्रों में सेवा भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश दे गई।


महाविद्यालय प्राचार्य ने कॉमर्स सोसाइटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, "यह कैंप विद्यार्थियों के सामाजिक विकास और उनके व्यक्तित्व निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कदम है। समाज सेवा के माध्यम से हमारे छात्र वास्तविक जीवन के मूल्यों को समझते हैं।"



यह शिविर समाज में एक सकारात्मक संदेश देकर वर्ष 2024 को अलविदा कहने का अद्भुत माध्यम बना। जरूरतमंदों ने भी इस पहल की सराहना की और महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। यह समस्त जानकारी महाविद्यालय के माध्यम से प्राप्त हुई।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन