चौन्तड़ा के टिकरी गांव के सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ हुआ

चौन्तड़ा के टिकरी गांव के सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ हुआ



मंडी (जोगिंद्रनगर):-    भारत माता की जय और ज्ञान चंद अमर रहें के नारों के बीच पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल बना रहा। ज्ञान चंद के दोनों बेटों अक्षित और अतुल कौंडल ने पिता की पार्थिव देह को कंधा दिया और अन्तोष्टि संस्कार किया गया। 

आपको बता दें कि जोगिंदरनगर के चौन्तड़ा टिकरी गांव के सीआरपीएफ इंस्पेक्टर ज्ञान चंद छत्तीसगढ़ में तैनात थे और छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एक बड़े अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें पालमपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ज्ञान चंद को कैंसर की गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया था और दिल्ली के सेना अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। इंस्पेक्टर ज्ञान चंद की पार्थिव देह गुरुवार सुबह चंडीगढ़ से उनके गांव टिकरी मुशैहरा पंचायत लाई गई। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने उनके सम्मान में सलामी दी। 

 विधायक प्रकाश राणा, एसडीएम मनीष चौधरी, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने उनके निधन पर शोक जताया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच