कंड तथा घन्यारा सिद्वपुर के बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के टिप्स

  कंड तथा घन्यारा सिद्वपुर के बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के टिप्स


    धर्मशाला  राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंड तथा घन्यारा सिद्वपुर के बच्चों को आपदा से निपटने के गुर भी सिखाए गए। इसमें करीब तीन सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह जानकारी एसडीआरएफ के डीएसपी सुनील राणा ने देते हुए बताया कि एसडीआरएफ की ओर से आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण को लेकर विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान आरंभ किया गया है ताकि बच्चे आपदा प्रबंधन में दक्ष हो सकें। उन्होंने कहा कि फछात्रों को प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआरए खोज एवं बचाव, पट्टी बांधने की तकनीक, रस्सी में गांठ लगाना तथा विविध बचाव तरीके और अग्निशमन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने कहा कि बच्चों को आपदा प्रबंधन की जानकारी होना अत्यंत जरूरी है ताकि वे अपने अपने क्षेत्रों के आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण बच्चों में जिम्मेदारी की भावना, लचीलापन और आपात स्थिति के दौरान निर्णायक रूप से कार्य करने की क्षमता को बढ़ावा देकर उन्हें सशक्त बनाता है।

  उन्होंने कहा कि पिछली शताब्दी में वैश्विक स्तर पर प्राकृतिक आपदाओं में दस गुना वृद्धि हुई है और वे किसी भी स्थान पर, किसी भी समय हमला कर सकती हैं। हालांकि, ठोस आपदा प्रबंधन वाले स्कूल जीवन बचा सकते हैं, नुकसान को कम कर सकते हैं और कम समय में सामान्य संचालन पर लौट सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच