ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, सेना के जवान की मौत

ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दो लोगों को  मारी टक्कर, सेना के जवान की मौत


उत्तर प्रदेश:-        भरतपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में सेना के जवान की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल हो गया। हादसा सेवर थाना इलाके में गुरुवार दोपहर एक बजे का है।जवान उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के अकोला गांव का रहने वाला था। वह बहनों से मिलने बाइक से भरतपुर में धांधोली गांव आया था। धांधोली से आगरा लौटते समय एक्सीडेंट हो गया।सेवर थाना इंचार्ज रणवीर सिंह ने बताया- मृतक सतेंद्र कुमार (19) बेंगलुरु में डोगरा रेजिमेंट में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात था। ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

सतेंद्र कुमार के जीजा सुभाष ने बताया सतेंद्र मार्च में ट्रेनिंग पर गया था। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नवंबर में ही उसकी जॉइनिंग हुई थी। 21 दिसंबर को छुट्टी पर अपने घर आया था। 5 जनवरी को उसे अयोध्या में रिपोर्ट करना था। सतेंद्र की चार बहनें हैं, जिनमें से दो बहनों की शादी भरतपुर के रुदावल कस्बे में हुई है। वहीं, दो बहनों की शादी सेवर थाना इलाके के धांधोली गांव में हुई है। सतेंद्र दोनों बहनों से मिलने के लिए बुधवार को धांधोली गांव आया था।

आज वह वापिस अपने गांव अकोला लौट रहा था। करीब 12 बजे धांधोली गांव से निकला था। सतेंद्र के साथ बाइक पर उसके जीजा सुभाष का भाई सोनू कुमार भी था। धांधोली गांव से 10 किलोमीटर दूर लुधावई टोल के पास करीब एक बजे पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।आसपास के लोगों ने दोनों को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सतेंद्र के पैर, सिर, गर्दन सहित शरीर में जगह-जगह चोट आई थीं। वहीं सोनू के परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका इलाज जारी है। सोनू भरतपुर में रहकर रीट की तैयारी कर रहा है। वह सतेंद्र के साथ घर से भरतपुर अपने किराये के कमरे पर आ रहा था। सतेंद्र का शव परिजन आगरा ले गए। सतेंद्र के पिता की चार साल पहले, जबकि बड़े भाई की दो साल पहले मौत हो चुकी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन